संतकबीरनगर
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के नेता की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

दिनॉक 24.07.2021 को थाना बखिरा क्षेत्रांतर्गत बौरव्यास निवासी लक्ष्मण पाण्डेय पुत्र रघुनन्दन पाण्डेय उम्र लगभग 52 वर्ष जो कि भारतीय किसान यूनियन के नेता थे की उनके गाँव के बाहर हत्या कर दी गयी थी । जिसके उपरान्त थाना बखिरा पुलिस द्वारा वादिनी (मृतक की पुत्री) की लिखित तहरीर के आधार मु0अ0सं0 216/2021 धारा 302/34 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशिन व अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल अम्बरीश भदौरिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बखिरा मनोज कुमार सिंह, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित कर उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । गठित टीम द्वारा आज दिनॉक 26.07.2021 को समय 11.45 बजे थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सहजनवा बखिरा मार्ग पर बरई पुलिया के पास से घटना मे संलिप्त अजय राय पुत्र हरिराम राय निवासी बौरव्यास थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद आलाकत्ल भुजाली को ग्राम बेलुडीहा स्थित बाग में पेड़ के नीचे से बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
अजय राय पुत्र हरिराम राय निवासी बौरव्यास थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरण –
1-एक अदद आलाकत्ल भुजाली (खुखरी) ।
अन्य विवरण-
उक्त अभियुक्त द्वारा पूछताछ बताया गया कि मेरे गाँव के लक्ष्मण पाण्डेय (मृतक) ने मुझे मुकदमें में फसाने की धमकी दिया था इसी बात को लेकर दिनांक 24.07.2021 को भुजाली से मारा था मारने के दौरान गुत्थम गुत्था के दौरान मुझे भी दोनो हाथों में चोट आयी थी । भुजाली से मारने के बाद उसे ग्राम बेलुडीहा में स्थित बाग में पेड़ के पास छुपा दिया था जिसे थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर पेड़ के नीचे स्थित घांसफूस को हटाकर एक अदद भुजाली (आलाकत्ल) बरामद किया गया जिस पर रक्त के निशान व मिट्टी लगी है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण :-
थाना बखिरा टीम- थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , उ0नि0 उदय शंकर द्विवेदी , हे0का0 देवेन्द्र यादव, हे0का0 प्रमेश मिश्रा, हे0का0 चालक अर्जुन प्रसाद, का0 भूपेन्द्र दूबे, का0 आदित्य सिंह, का0 जितेन्द्र शाह, का0 जुबेर अली, का0 अजय कुमार गुप्ता ।
स्वाट व सर्विलांस टीम – निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव प्रभारी एसओजी, उ0नि0 दीपक दूबे प्रभारी स्वाट टीम, हे0का0 अनुप राय, का0 ऋषिवेद तिवारी, का0 मनोज कुशवाहा, का0 रमेश यादव, हे0का0 विनोद यादव, का0 प्रदीप कुशवाहा, का0 मनीष गुप्ता, का0 मुनीर अहमद ।
नोट- जनपद पुलिस के इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर महोदय द्वारा 10,000 रु0 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।