संतकबीरनगर

‘साथ-साथ’ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के आयोजन में आज दिनांक 25.07.2021 को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना जनपद संतकबीरनगर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में कुल 02 मामलें आयें, दोनों मामलों में सुलह समझौता करवाया गया ।
1-श्रीमती अनीता पत्नी श्री सनोज पुत्री श्री बच्चूलाल निवासी ग्राम रौना थाना मेहदावल जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष श्री सनोज पुत्र स्व0 गयाराम निवासी बखिरा थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर के मध्य करीब 05 वर्षों से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है । दोनो पक्ष में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया ।
2-श्रीमती संगीता पत्नी कौशलानन्द निवासी महोबरा थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष श्री कौशलानन्द चौधरी पुत्र रामउग्रेश प्रसाद चौधरी निवासी ग्राम व पोस्ट महोबरा थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर के मध्य करीब 02 वर्षों से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है । दोनो पक्ष मे सुलह समझौता कराया गया ।