700 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा
संत कबीर नगर
संदिग्ध व्यक्ति / वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान बहदग्राम बेलवासेंगर से बालेपार जाने वाली सड़क के पास से अवनेंद्र प्रतास सिंह उर्फ अनुज सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी बेलवासेंगर थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर के कब्जे से 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 108 / 2021 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण* – उ0नि0 सदरुल आलमीन, उ0नि0 अमर सिंह, हे0का0 अर्जुन आर्या, का0 सुशील यादव, कां0 अतीश सिंह, कां0 विनय कुमार ।