मुकेश कुमार सिंह क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखण्ड भारत से वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासन हीनता के कारण निष्कासित


संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
दिनांक 27/ 06/ 2021 को क्षत्रीय महा सभा राजपूत समाज अखण्ड भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक संत कबीर नगर पब्लिक स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में संपन्न हुई।
जिसमें चार महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये
(1) जिला इकाई से लेकर ब्लाक इकाई तक सदस्यता अभियान चला कर समाज को जोड़ा जाये।
(2) कोविड महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाना।
(3) समाज के गरीबों आसहायों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करना
(4) एवं जगदीश सिंह राघव वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के पत्र दिनांक 27/06/2021 के द्बरा संत कबीर नगर जिला इकाई को भंग करते हुए मुकेश कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष को वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासन हीनता के आरोप में पदमुक्त कर के उनके द्बरा क्षत्रीय महासभा के नाम से किये जा रहे असंवैधानिक कार्यों की निन्दा की गयी।
एवं संत कबीर नगर जिला इकाई से मुकेश कुमार सिंह व विरेन्द्र सिंह राजपूत मेडिकल स्टोर खलीलाबाद का कोई सम्बन्ध नहीं है।
वहीं इस आसय का पत्र जिलाधिकारी संत कबीर नगर व पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर को अलग से दिये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से क्षत्रीय महासभा राजपूत समाज के राष्ट्रीय महासचिव विरेन्द्र सिंह,जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष दिपेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह, संदीप सिंह, गुलाब सिंह,धनन्जय सिंह, एवं जिला महामंत्री सूर्यभान सिंह श्रीनेत, मौजूद रहे।