15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर
*थाना बखिरा पुलिस द्वारा* 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त नाम पता उमेश पुत्र श्यामलाल निवासी पिडरिया थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 178 / 2021 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 रमेश यादव, का0 मंजीत ।
*संतकबीरनगर पुलिस द्वारा अपहृता को किया गया बरामद*
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 229/21 धारा 363/366 भादवि से संबन्धित अपहृता को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा बरामद किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 31.03.2021 को वादिनी ने लिखित तहरीर देकर अपनी बहन को शादी झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध की सूचना दर्ज करायी थी उक्त के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.06.2021 को अपहृता को बरामद कर चिकित्सा परिक्षण हेतु भेजा गया ।
*बरामद करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 बलराम पाण्डेय, हे0का0 रामरतन तिवारी, म0का0 रिंकी ।