बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी SP आकाश तोमर द्वारा ए0एच0टी0यू0/एस0जे0पी0यू0 का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
दिनांक 21.08.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा एन्टी ह्युमेन ट्रैफिकिंग यूनिट/ स्पेशल जूवैनाईल पुलिस यूनिट का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ए0एच0टी0यू0/एस0जे0पी0यू0 के प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य कर्मचारीगण का परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ए0एच0टी0यू0/एस0जे0पी0यू0 से सम्बंधित रजिस्टरों का अवलोकन कर सम्बंधित को अत्यधिक संवेदनशीलता बरतते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।