बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा महिला सहायता प्रकोष्ठ का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
दिनांक 21.08.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा महिला सहायता प्रकोष्ठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सहायता प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य कर्मचारीगण का परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। महिला सहायता प्रकोष्ठ से सम्बंधित रजिस्टरों का अवलोकन कर सम्बंधित को महिलाओं के प्रकरण के सम्बंध मे अत्यधिक संवेदनशीलता बरतते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।