संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुराचार करने का अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 144 / 19 धारा 363 / 366 / 376 व ¾ पोक्सों एक्ट के वाँछित अभियुक्त छोटू पुत्र झिनकू निवासी झलवा थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीर नगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनाँक 30-05 -2019 को वादिनी की 17 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुराचार किया, जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दिनाँक 16-06-2019 को थाना मेंहदावल पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें आज दिनाँक 20-08-2019 को थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण – उ0नि0 कैलाश यादव मय हमराह ।
सन्तकबीरनगर पुलिस द्वारा 05 वारण्टी गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा 02 वारण्टी 1- रमेश कहार पुत्र रामसुमिरन निवासी पड़रहा 2-टिन्कू पुत्र स्व0 कोदई पथरकट्ट निवासी कस्बा नाथनगर थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।

थाना बखिरा पुलिस द्वारा 03 वारण्टी 1-रज्जब पुत्र मुस्तकीन 2- तमीहुन्निशा पत्नी रज्जब 3- मुरुऐशा पत्नी रियाज निवासीगण राजेडीहा थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीरआरवी 1493 द्वारा विवाद को विवाद को कराया गया शान्त – पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत लंगरवाड से इवेन्ट संख्या 00210 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 07 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर घायल व्यक्ति ध्रुव कुमार निवासी लंगरवाड को अस्पताल भेजा गया तथा प्रतिवादीगण को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुँचकर मारपीट को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ
मुख्य आरक्षी भीमसेन सिंह , आरक्षी सुजीत सिंह , हो0चा0 राकेश कन्नौजिया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 101 वाहनो से 156300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 20-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 101 वाहनो से 156300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार
• दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 20-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 18 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 58 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया व तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।