संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
8 लाख 50 हजार कीमत की हरियाणा निर्मित 758.22 लीटर अवैध शराब के साथ 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
दिनॉक 20-08-2019 को समय लगभग 06.30 बजे मगहर पुलिस चौकी के पास नेशनल हाइवे से 02 अभियुक्त – 1 – कुलवीर जाट 2 – प्रदीप जाट को 85 गत्तो मे कुल 2483 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (हरियाणा निर्मित), 01 अदद तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद अवैध चाकू, 01 अदद मोबाइल व 01 अदद रिकवरी बैन (क्रेन) के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद मु0अ0सं0 585/19 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60 / 63 / 72 आबकारी अधिनियम, मु0अ0सं0 586/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम (बनाम कुलवीर जाट) व मु0अ0सं0 587/19 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम (बनाम प्रदीप जाट) पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1- कुलवीर जाट पुत्र नाहर सिंह निवासी रोहना थाना खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा ।
2 – प्रदीप जाट पुत्र राजेन्द्र जाट निवासी दीपालपुर थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा ।
बरामदगी का विवरण
85 गत्तो मे कुल 2483 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब758.22 लीटर (विभिन्न ब्रांड के)
CASINOS PRIDE WHISKY 750 ml (05 गत्तो मे 60 बोतल)
DOUBLE BLUE DELUXE BLENDED WHISKY 750 ml ( 04 गत्तो मे 50 बोतल)
DOUBLE BLUE DELUXE BLENDED WHISKY 375 ml FOR SALE IN HARIYANA ONLY ( 21 गत्तो मे 504 बोतल)
DOUBLE BLUE DELUXE BLENDED WHISKY 180 ml (23 गत्तो मे 1104 बोतल)
OFFICERS CHOICE BLUE PURE GRAIN WHISKY 375 ml (32 गत्तो मे 768 बोतल)
01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद अवैध चाकू, 01 अदद मोबाइल व01 अदद रिकवरी बैन (क्रेन)
अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताये कि हम लोग रिकवरी बैन का नम्बर बदल-बदल कर अवैध शराब बेचने का कार्य करते है बैन से बरामद अवैध अंग्रेजी शराब को हम दोनो हरियाणा से बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे इसी शराब को बेचकर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्रीप्रकाश यादव, प्रभारी पुलिस चौकी काँटे उ0नि0 मनोज कुमार पटेल, प्रभारी पुलिस चौकी गोला उ0नि0 सुनील सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी मगहर उ0नि0 राममिलन यादव, उ0नि0 रामभवन यादव, हे0का0 राघवेन्द्र पाण्डेय, हे0का0 जमीर खान, हे0का0 संतोष सिंह, हे0का0 वशिष्ट नरायण श्रीवास्तव, का0 मोतीलाल, का0 खुर्शीद अहमद, का0 आदित्य कुमार यादव, वाहन चालक कृष्णदेव शुक्ला ।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पिछले 24 घण्टे के भीतर धनघटा पुलिस द्वारा 250 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 04 अभियुक्त नाम पता -1 – कलन्दर निषाद पुत्र रामचन्द्र निषाद 2 – कृपाल निषाद पुत्र रामचन्द्र निषाद निवासीगण तुर्कवलिया नायक 3 – चन्दन पुत्र खुशहाल गौतम 4 – अक्षय कुमार पुत्र राम बहादुर निवासीगण कपूरी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 62-62-62 व 64 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर क्रमशः मु0अ0सं0367 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम, मु0अ0सं0 369 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम, मु0अ0सं0 370 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।


