ग्राम सभा सबदइयां कला से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामवृक्ष कन्नौजिया ग्राम वासियों को दिए बधाई

बस्ती
विकास खंड साऊंघाट के ग्राम सभा सबदइयां कला से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामवृक्ष कन्नौजिया ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रामवृक्ष कन्नौजिया ने कबीर की आवाज़ से बताए हमारे ग्राम सभा में 1395 वोट रहे जिसमें 823 वोट पोल हुए वह 70 वोट इनवेलिड पाए गए रामवृक्ष कनौजिया ने कहा हम को 276 वोट मिला हम 149 वोट से विजय हासिल किए वहीं प्रेमा देवी 127 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे ग्राम सभा में कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने कहा विकास के कार्य जो भी बचे हैं ग्रामसभा में उसे हम पूर्ण कराएंगे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया करवाने का कार्य करेंगे वही कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए ग्राम वासियों को आगाह किए कि अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें बहुत आवश्यक हौ तभी घरों से बाहर निकले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।