संतकबीरनगर
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 20 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1493 द्वारा मारपीट में घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल – पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत हरदी से इवेन्ट संख्या 08054 से कालर ने किसी बात को लेकर मारपीट / विवाद होने व मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध मे सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 06 मिनट में पहुँचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को जरिये एम्बुलेंस अस्पताल पहुँचाया गया तथा तथा इस संबंध मे थाना बखिरा को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आ0 इंद्रजीत प्रसाद, आ0 अश्वनी राज, हो0चा0 अवधेश त्रिपाठी ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 141 वाहनो से 133000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 11.06.2021 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 141 वाहनो से 133000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।