संतकबीरनगर
थाना दुधारा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोपी 03 अभियुक्त गिरफ्तार


जनपद संतकबीरनगर मे महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुधारा विनय कुमार पाठक के नेतृत्व मे गठित टीम द्रारा आज दिनॉक 11.06.2021 को मु0अ0सं0 191 / 2021 धारा 498(A) / 304 भादवि व 3 / 4 डीपी एक्ट मे वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता नाम पता 1- राजकुमार पुत्र किशन, 2- किशन पुत्र स्व0 वासुदेव, 3- रीता देवी पत्नी किशन निवासीगण करही थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1-राजकुमार पुत्र किशन करही थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
2- किशन पुत्र स्व0 वासुदेव करही थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
3- रीता देवी पत्नी किशन निवासी करही थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 191 / 2021 धारा 498(A) / 304 भादवि व 3 / 4 डीपी एक्ट थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
विवरण- विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा वादी श्री वीरजु पुत्र गना प्रसाद निवासी जिगना बांसी, सिद्धार्थनगर की पुत्री छाया उम्र करीब 20 वर्ष को दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा था व दिनांक 09.06.2021 को उसकी हत्या कर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसमें दुधारा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 11.06.2021 को उक्त आरोपी अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण—
उ0नि0 जनार्दन सिंह, कां0 विशाल सिंह, कां0 अनिल यादव, म0कां0 अनामिका सिंह ।