ग्राम सभा मकदा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पंकेश कुमार चौधरी ग्राम वासियों को दिए बधाई

बस्ती
विकास खंड साऊं घाट के ग्राम सभा मकदा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पंकेश कुमार चौधरी ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने कबीर की आवाज़ से बताए हमारे ग्राम सभा में 1357 वोट रहा जिसमें 897 वोट पोल हुए वही 52 वोट इनवेलिड पाए गए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताएं हमें 350 वोट मिला हम 116 वोट से विजय हासिल किए वही विनोद को 234 वोट मिला जो दूसरे स्थान पर रहे ग्राम सभा में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया कि हम विकास पर जोर देंगे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया करवाएंगे वहीं ग्राम प्रधान ने यह भी कहा कोविड-19 महामारी के लिए जो भी योजना सरकार द्वारा चलाई जाएगी उसे अपने ग्राम सभा में अवश्य लागू करवाएंगे वैक्सीन का टीकाकरण हो या कोविड-19 पर ग्राम वासियों को आगाह करते आए हैं सोशल डिटेंशन का पालन करें बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखे।