ओरवारा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ज्योति देवी W/O वीरेंद्र कुमार चौधरी ग्राम वासियों को दिए बधाई

बस्ती
साऊंघाट ब्लाक के ग्राम सभा ओरवारा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ज्योति देवी W/O वीरेंद्र कुमार चौधरी ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रधान प्रतिनिधि ने कबीर की आवाज़ से बताए कि हमारे ग्राम सभा में 1888 वोट रहे जिसमें 1350 वोट पोल हुए वहीं 25 वोट इनवेलिड पाए गए ज्योति देवी प्रतिनिधि विनोद कुमार चौधरी को 726 वोट मिले 328 वोट से विजय हासिल हुई वही दूसरे नंबर पर रुकसाना खातून W/O कुर्बान को 398 वोट मिले जो दूसरे स्थान पर रहीं प्रधान प्रतिनिधि ने बताया ग्राम सभा में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे प्रधान प्रतिनिधि बताया विकास के नए आयाम रखेंगे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया करवाने का कार्य करेंगे वहीं हमने नरेगा का भी कार्य शुरू कर दिए हैं जो ग्राम सभा में नरेगा के लोग अपना रोजगार पाकर खुशी महसूस कर रहे हैं वही कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए समस्त ग्राम वासियों को आगाह भी किए सोशल डिटेंशन का पालन करें अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें सैनिटाइजर का प्रयोग करें।