परसा हज्जाम से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सीमा यादव प्रतिनिधि राजवंत यादव (गुड्डू) दिए हार्दिक बधाई
बस्ती

साऊं घाट ब्लाक के ग्राम सभा परसा हज्जाम से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सीमा यादव प्रतिनिधि राजवंत यादव (गुड्डू) दिए समस्त ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि ने कबीर की आवाज़ से बताए कि हमारे ग्राम सभा में 2400 मत रहे जिसमें 1582 मत मत पोल हुए वही 65 मत इनवेलिड पाए गए ग्राम सभा में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे वही प्रियंका यादव 279 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि ने बताया हमें 317 मत मिला प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि बस्ती जनपद में हम विकास के नए आयाम रखेंगे पूरे जनपद में कोशिश रहेगी कि ग्रामसभा हमारा नंबर एक पर रहे जो भी विकास कार्य बचे हैं ग्रामसभा में उसे हम पूर्ण कराएंगे प्रधान प्रतिनिधि ने बताया खड़ंजा नाली इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास हम मुहैया करवाने का कार्य करेंगे वही महिलाओं के लिए ब्लॉक से यदि कोई योजना बनती है तो उसे हम अपने ग्राम सभा में अवश्य लागू करवाएंगे प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए ग्राम में अपने दवा का छिड़काव करवा चुके हैं और हम अपने समस्त ग्राम वासियों को आगाह किए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मास्क का प्रयोग करें अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें सरकार के गाइडलाइन का पालन करें।