संतकबीरनगर
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 2070 रुपये नकद व ताश के 156 पत्ते के साथ 10 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तगण नाम पता 1 – राकेश साहनी पुत्र स्व0 छेदी 2- नारायन पुत्र दुलारे 3- चन्द्रशेखर पुत्र बाबूलाल 4- अवधेश पुत्र बलराम निवासीगण रुई हट्टा कस्बा मेहदावल थाना मेहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को 460 रुपये मालफड़, 270 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तों के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 128 / 2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार, कां0 बृजेश यादव, कां0 शत्रुधन सिंह, कां0 सुनील कुमार ।
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तगण नाम पता 1 – अमरनाथ पुत्र रामप्रसाद निषाद 2- राजेन्द्र पुत्र श्रीकांत 3- बृजमोहन पुत्र राजदेव निवासीगण कौवाठोर थाना मेहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को 280 रुपये मालफड़, 400 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तों के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 129 / 2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- वरिष्ठ उ0नि0 श्री राजेश दूबे, कां0 आलोक मणि, कां0 दीपक गौड़, कां0 बलराम यादव ।
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तगण नाम पता 1 – सुनील कुमार पुत्र मुन्नीलाल 2- फूल कुमार पुत्र सूर्यभान 3- परमात्मा पुत्र हरिश्चन्द्र निवासीगण कौवाठोर थाना मेहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को 270 रुपये मालफड़, 390 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तों के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 130 / 2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- हे0का0 सतीष मिश्रा, हे0का0 गिरजेश मिश्रा, हे0का0 शैलेन्द्र यादव, हे0का0 नुरुद्दीन खां, का0 बृजेश वर्मा ।
आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 01 अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 01 अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त नाम पता शहजाद पुत्र शहबान अली निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 145 / 2021 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- प्रभारी चौकी दुर्गजोत उ0नि0 रमेश यादव, का0 मंजीत मौर्य, कां0 रोहित कुमार ।
अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री के खिलाफ की कार्यवाही के अन्तर्गत 95 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 09 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता प्रदीप सोनकर पुत्र रामदेव निवासी भगवानपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 160 / 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 65 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 06 अभियुक्त नाम पता 1- कमलेश पुत्र रामशब्द निवासी पड़रिया थाना बेलहरकला 2- चन्द्रिका पुत्र दुखारन निवासी जिवधरा थाना बखिरा 3- रामेश्वर पुत्र राधेश्याम निवासी लेडुआ महुआ थाना बखिरा 4- दीपक पुत्र बृजलाल निवासी भेड़ौरा पिकौरा थाना बेलहरकला 5- रंजीत उर्फ गोविंद पुत्र रामदास निवासी महदेवा थाना बखिरा 6- रामसूरत पुत्र छोटकान निवासी सोनौरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 15-10-10-10-10-10 लीटर (कुल 65 लीटर ) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 146 / 2021, 147 / 2021, 148 / 2021, 149 / 2021, 150 / 2021 व 151 / 2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1-बाबूलाल पुत्र रामनागर निवासी सेवाइचपार थाना धर्मसिंहवा 2- लाला पुत्र फौजदार निवासी बौरव्यास थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना धर्मसिंहवा पर मु0अ0सं0 39 / 2021 व मु0अ0सं0 40 / 2021 धार 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1493 द्वारा मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को पहुंचाया गया अस्पताल – पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 10360 से कालर ने मेडही कला के पास मार्ग दुर्घटना मे दो व्यक्तियों के घाय होने के संबंध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 06 मिनट में पहुंचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना बखिरा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचायी गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आ0 इंद्रजीत प्रसाद, आरक्षी अश्वनी राज, हो0चा0 अवधेश त्रिपाठी ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 65 वाहनो से 47500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 28.05.2021 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 65 वाहनो से 47500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।