बाराबंकी
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी गयी भैंस को ले जाने वाले पिकप वाहन सहित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 19.08.19 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 01. अनुवरूद्दीन पुत्र सालाऊदीन 02. फुरकान पुत्र मोहम्मद सफीक निवासीगण आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को दारापुर मोड़ के पास से समय 12.20 पर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 4000/-रुपये तथा 01 पिकप वाहन (यू0पी0 41 एटी 6330) बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 738/19 धारा 379/411 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
- अनुवरूद्दीन पुत्र सालाऊदीन निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- फुरकान पुत्र मोहम्मद सफीक निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय –
दिनांक 19.08.19 को समय 12.20 पर दारापुर मोड़ के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी- 4000/रू
- 01 पिकप वाहन (यू0पी0 41 एटी 6330)
पुलिस टीम- - प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 वेदप्रकाश यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रामकुमार, हे0का0 रामजीत तिवारी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
