बाराबंकी
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा चोरी के 01 अदद मोटर साइकिल व 300/- रूपये नकद के साथ 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 16.08.19 को थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक आदमी, वाहन सं0 यू0पी0 41 ए0के0 9592 को बेचने के लिए रामनगर की तरफ से आकर फतेहपुर की तरफ जाने वाले है। यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर अंधीपुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त संजय चौहान पुत्र सोनेलाल चौहान निवासी बैरानामऊ मंझारी सूरतगंज थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को समय 16.15 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से मोटर साइकिल हीरो एच0एफ0 डिलक्स यू0पी0 41 ए0के0 9592 व 300 रूपये नगद बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 355/19 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
संजय चौहान पुत्र सोनेलाल चौहान निवासी बैरानामऊ मंझारी सूरतगंज थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 16.08.19 को समय 16.15 बजे ग्राम अंधीपुर चौराहा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी विवरण
- एक अदद मोटर साइकिल हीरो एच0एफ0 डिलक्स यू0पी0 41 ए0के0 9592
- 300/-रूपये नगद ।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैने व दयाराम यादव पुत्र श्यामलाल निवासी भगवानीपुरवा मजरे मसुरिहा थाना मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी द्वारा महेश गुप्ता के सोते समय उसकी जेब से 8000 रू0 व मोटर साइकिल की चाभी चोरी करके मोटर साइकिल चुराकर ले गये 300 रूपये के अलावा बाकी पैसा दयाराम यादव उपरोक्त लेकर भाग गया।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा थाना मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी ।
- उ0नि0 हरीलाल यादव थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- का0 मोनू सोलंकी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी ।
- का0 इन्द्रेष थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी ।