बाराबंकी
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 जुआरियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 16.08.19 को थानाध्यक्ष जहांगीराबाद श्री संतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वहद ग्राम डोभा रामजानकी मन्दिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर थाना जहांगीराबाद के पास सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाते समय अभियुक्तगण 01. रामप्रवेश पुत्र अगनू निवासी हेतमापुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी 02. रामेश्वर उर्फ सन्दीप पुत्र गौरीशंकर यादव निवासी पांचू का पुरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 03. शिवराज पुत्र राम औसान निवासी उजपोरपुरवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी 04. सूरजपाल पुत्र रामशंकर निवासी डोभा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी 05. करन पुत्र रमापति निवासी डोभा थना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को समय करीब 16.40 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ में 1230/-रुपये व जामातलाशी में 750/-रुपये बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद में मु.अ.सं. 209/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- रामप्रवेश पुत्र अगनू निवासी हेतमापुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
- रामेश्वर उर्फ सन्दीप पुत्र गौरीशंकर यादव निवासी पांचू का पुरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
- शिवराज पुत्र राम औसान निवासी उजपोरपुरवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
- सूरजपाल पुत्र रामशंकर निवासी डोभा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
- करन पुत्र रमापति निवासी डोभा थना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 16.08.2019 समय 16.40 बजे वहद ग्राम डोभा रामजानकी मन्दिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 52 अदद ताश के पत्ते
- मालफड़ में 1230/-रुपये
- जामातलाशी में 750/-रुपये।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष संतोष कुमार थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 सुग्रीव यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 संतोष शुक्ला, हे.का. अभयराज थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- का0 जितेन्द्र राय, का. रवीन्द्र यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
