संत कबीर नगर
थाना महुली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष महुली धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 127 / 2021 धारा 147/148/149/323/504/307 भादवि में वांछित सूरज पुत्र रामसागर निवासी डोमाडीह थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 16.04.2021 को चुनावी रंजिश को लेकर लाठी डन्डों व अवैध असलहे से लैस होकर वादी सुनील यादव पुत्र रामसेवक यादव, कृष्ण मोहन पाण्डेय आदि के साथ मारपीट की गयी, मारपीट के दौरान जितेन्द्र गुप्ता पुत्र बालेदीन उर्फ रामकरन द्वारा अवैध 32 बोर पिस्टल से फायर किया गया जिसकी गोली आशुतोष यादव की जाँघ में जाकर लगी जिनको थाना महुली पुलिस द्वारा इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया । तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए थाना महुली पर 09 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था उक्त घटना में समलित 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है उक्त घटना में वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र रामसागर निवासी डोमाडीह थाना महुली को आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*पीआरवी आफ द डे*
*पीआरवी 2545 द्वारा मारपीट / विवाद में घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल–* पीआरवी 3306 को थाना थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत बस्ती-बस्ता से इवेन्ट संख्या 05371 से कालर ने दो पक्षों के बीच मारपीट / विवाद होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 09 मिनट में पहुंचकर मारपीट / विवाद में घायल व्यक्ति को प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्ति द्वारा सराहना की गयी।
*पीआरवी स्टाफ –* आ0 मनोज यादव, हो0चा0 रिजवान अहमद ।