संत कबीर नगर

ग्राम लडिया, घमैचा बूथ पर कार्यरत लेखपाल नीरज अग्रहरी द्वारा यह सूचना दिए जाने पर कि ग्राम के एक प्रत्याशी के सैकड़ों लोगों द्वारा बूथ पर पथराव किया जा रहा है, उनकी मतपेटिका लूटने का प्रयास किया जा रहा है, सबकी जान खतरे में है, कोई सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस नही आ रही है, अपना जोन न होते हुए भी तहसीलदार खलीलाबाद राजेश अग्रवाल द्वारा अपने लेखपाल की खातिर जिम्मेदार मुखिया का फर्ज निभाते हुए पूरी टीम के साथ ग्राम में सैकड़ों असमाजिक तत्वों के बीच जान की बाजी लगाकर कूद पड़े, सबसे पहले सभी मतदान कर्मी को अपनी गाड़ी में तथा सभी मतदान पेटी भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाए, लेखपाल नीरज अग्रहरी व महेंद्र मास्टर ने कहा कि आज तहसीलदार साहब ने हमारी जान बचा ली है, ऐसे जांबाज अधिकारी को पूरी तहसील सैल्यूट करती है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदया दिव्या मित्तल पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तंभु समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी व सामाजिक व्यक्तियों ने सराहना की सदर तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने तमाम लोगों की जान ही नहीं बचाई बल्कि अपने जोनल मजिस्ट्रेट का फर्ज भी अदा किया इसकी सराहना समाज व अधिकारी गणों में भूरी भूरी की जा रही है।