मतदाताओ को रिझाने वाले हथकंडे पर लगाम लगने से ही गांव का विकास सम्भव है – नौजवान बरगदवां कला

सन्त कबीर नगर [ बेलहर कला ] ग्राम प्रधान बनने की लालसा मे मतदाताओ को रिझाने वाले हथकंडे पर बीते दिन इतवार को कानूनी कार्यवाई होने से आदर्श गांव बनाने की मंशा रखने वाले बरगदवां कला के नौजवानो को बल मिला है । अपने गांव बरगदवां कला को आदर्श गांव बनाने का प्रयास कर रहे नौजवान अकरम हुसैन , रियाजुल हक , लालचंद आदि के मनोबल मे इजाफा हुआ है मतदाताओ से सम्पर्क कर वोट का महत्व बताते हुए मतदान करने का आवाहन किया जा रहा है हमारे वोटो की कीमत रिझाने वाले हथकंडे नही भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य है । लाखो खर्च करके चुनाव जीतने वाला विकास कार्य नही अपने किये खर्च को चक्रवृद्धि ब्याज सहित वसूल करेगा । हमारे विकास का बागडोर हमारे अपने हाथ मे है सुन्दर छवि वाला ईमानदार प्रतिनिधि ही विकास कर सकता है । विकास का सबसे बड़ा रोड़ा रिझाने वाले हथकंडे है यही से भ्रष्टाचार का जन्म होता है जब तक इसे रोका नही जायेगा तब तक लाख योजनाये चलायी जाय गांवो का विकास होना सम्भव नही है । वोटरो को रिझाने वालो पर कार्यवाई होनी शुरू हो गयी है इसे हम लोग अपना बल माने । यह हम लोगो का सौभाग्य है जो हमारे जिले की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक डां कौस्तुभ है ।
बताते चले कि विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवां कला मे नौजवानो का एक तबका गांव को आदर्श गांव बनाने की मुहिम छोड़ रखी है जिसका प्रारम्भ त्रिस्तरीय चुनाव से शुरू किया गया है ।