संतकबीरनगर

थाना दुधारा पुलिस द्वारा निष्पक्ष पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से जनता में साड़ी व पैण्ट शर्ट बाँटते हुए प्रधान पद प्रत्याशी को किया गया गिरफ्तार
आज दिनांक 11.04.2021 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा के पर्यवेक्षण में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को निष्पक्ष, सकुशल, भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में पंचायत चुनाव में प्रलोभन देकर जनता को प्रभावित कर अपने पक्ष में करने के उद्देश्य से थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत तिलजा मन्दिर के पास से साड़ी व पैण्ट शर्ट बाँटते हुए प्रधान पद प्रत्याशी इनामुल्ला पुत्र मुजीबुल्ला निवासी तिलजा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को 02 प्लास्टिक की बोरी में 28 अदद साड़ी व 09 जोड़ी पैण्ट शर्ट के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 116/21 धारा 188/171(ख)/171(च) भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, हे0का0 बृजेश पाण्डेय, का0 दुर्गेश यादव, का0 संतोष यादव, का0 राजेश कुमार, का0 गनेश प्रसाद ।