चुनाव का मतलब ये नही की रोजगार छोड़ दो – अब्दुल्ला खान

सन्त कबीर नगर – त्रिस्तरीय चुनावी प्रचार को देखते हुए रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक ने कहा कि चुनाव का ये मतलब नही कि रोजी रोजगार छोड़ दो । नाते – रिश्ते भाईचारे तो छोड़ ही दे रहे है । दूरभाष के माध्यम से इलेक्शन से प्रभावित रोजगार के एक सवाल के जवाब मे उक्त बाते कही । उन्होने यह भी कहा कि चुनाव को लोकतांत्रिक रूप से देखना चाहिए । क्यो कि लोकतंत्र का मतलब ही समग्र विकास है ।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश मे त्रिस्तरीय चुनाव का दौर चल रहा है पहले चरण के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है राजनीति से थोड़ा बहुत सम्बन्ध रखने वालो से लेकर दिलचस्पी रखने वाले लोग चुनावी चर्चा और प्रचार – प्रसार मे इस कदर मशगूल हो गये है निज का रोजी – रोजगार छोड़ कर अपने उम्मीदवारो को जीताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है ।