संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र तेनुहारी दोयम व पैली का निरीक्षण कर किया गया भौतिक सत्यापन, संबंधित को दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश

आज दिनांक 11.04.2021 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र तेनुहारी दोयम व प्राथमिक विद्यालय पैली का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया । इस दौरान बूथ पर बिजली, पानी व सुरक्षा समेत अन्य सुविधाओ का निरीक्षण किया गया व पोलिंग सेंटरों पर मतदाताओं की संख्या के हिसाब से आवश्यक प्रबंधन करने के लिये संबंधित को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व मतदान के समय मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा अतिसंवेदनशील बूथों पर मतदाताओं द्वारा चुनाव में विवाद ना करने की अपील की गई व पंचायत चुनाव में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई ।