संतकबीरनगर

मिशन शक्ति अभियान / एन्टीरोमियो चेकिंग
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं पर होने वाले अपराधों के रोक थाम हेतु आज दिनांक 09.04.2021 को जनपद संतकबीरनगर के समस्त थानों की एन्टीरोमियों टीमों द्वारा के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाजारों / सार्वजनिक स्थानों स्कूल / कॉलेजों / धार्मिक स्थानों / प्रमुख चौराहों / बस स्टैण्ड पर एन्टी रोमियो चेकिंग की गई । प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह द्वारा शहर खलीलाबाद स्थित विभिन्न शोरुमों / बैंकिंग प्रतिष्ठानों / चौहारों पर चेकिंग के दौरान बिना वजह घूमने वाले लडकों / शोहदों की चेकिंग की गई व 05 शोहदों से माफीनामा भरवाया गया तथा उपस्थित महिलाओं / बालिकाओं को मिशन शक्ति के अन्तर्गत उ0प्र0 पुलिस द्वारा उनके सम्मान, सुरक्षा व स्वाभिमान की रक्षा हेतु चलायी जा रही विभिन्न कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी थाना धनघटा उ0नि0 श्रीमती संध्या रानी तिवारी द्वारा थाना धनघटा क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में महिलाओं / युवतियों को मिशन शक्ति व कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरुक किया गया । एण्टीरोमियों टीमों द्वारा अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव / कस्बों के स्कूलों / कॉलेजों में जाकर बालिकाओं / महिलाओं से उनकी सुरक्षा के संबन्ध मे वार्ता की गई व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबन्धित एप्प / 112 / वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 / यूपी कॉप / 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 के बारें में जानकारी देकर थाने के मोबाइल नम्बरों से अवगत कराया गया ।