संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर के निर्देशन में प्रभारी यातायात द्वारा कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत मास्क वितरित किया गया

आज दिनांक 09.04.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अंशुमान मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत होमगार्ड के जवानों व वाहन चालकों / टैक्सी चालकों / राहगीरों को माक्स वितरित किया गया तथा कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेसिंग अपनाने, हाथ धोने आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया । अभियान के दौरान यातायात पुलिस के कर्मचारी व होमगार्ड्स उपस्थित रहे ।