पीआरवी 2548 द्वारा मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुँचाया गया अस्पताल
संत कबीर नगर
– पीआरवी 2548 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत नवीनमण्डी के पास से इवेन्ट संख्या 01036 से कालर मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 04 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को जरिये एम्बुलेंस जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0आ0 विश्वेश्वर प्रसाद, आ0 वीरेन्द्र यादव, हो0चा0 अयोध्या यादव ।