संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
73 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन मे किया गया झंडारोहण
दिनांक 15.08.2019 को 73 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा कैम्प कार्यालय व पुलिस लाइन में, अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय मे तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना पर झंडारोहण किया गया, तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गयी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देकर जवानो मे मिष्ठान वितरित किया गया ।
जनपद संतकबीरनगर मे नियुक्त निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रदीप कुमार सिंह व उ0नि0 नागरिक पुलिस करुणाकर पाण्डेय को उ0प्र0पु0 मे अब तक के सेवाकाल मे किये गये सराहनीय कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदीय पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।



