संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
वारण्टी
थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता श्रीमती इसरत जहां पत्नी मोहम्मद सईद निवासी मेहदुपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1493 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 8287 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट होने के सम्बन्ध में सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुंचकर हो रहे विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षो के व्यक्तियो को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा को सुपुर्द किया गया तथा मारपीट मे घायल व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी भीमसेन सिंह, आरक्षी सुजीत सिंह, हो0चा0 राकेश कन्नौजिया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 77 वाहनो से 82900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 15-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 77 वाहनो से 82900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 17 अभियुक्त गिरफ्तार

• कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 08 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 15-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 20 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 70 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।