ग्रीम ऋतु मे लगा देनी चाहिए सिगरेट बीड़ी की बिक्री सेवन पर रोक !
▪कोरोना काल मे लगा था गुटका आदि पर रोक ▪
जी एल वेदांती

सन्त कबीर नगर – चूंकि बीड़ी सिगरेट का सेवन सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है इसका सेवन करने से पीने वालो सहित इसके प्रदूषित धुये की जद मे न पीने वालो को भी स्वास्थ्य हानि का सामना करना पड़ता है ऐसे मे इसका उत्पादन ही गलत डिसीजन है । फिर भी सरकार इसके उत्पादन पर अच्छा खासा ध्यान देती है बताया जाता है कि इसके उत्पादन से सरकार को एक अच्छा खासा टैक्स प्राप्त होता है । यह और बात है कि स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए बतौर जागरूकता सरकार बीड़ी सिगरेट पीने की मनाही करती है । इसके सेवन से होने वाली बीमारियो से अवगत कराने की कोशिश करती है । सरकार की गंभीरता तो यहां तक देखी जाती है कि कैसर जैसी बीमारियो से जूझ रहे रोगी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है । जिसमे अगर देखा जाय तो कही न कही सिगरेट बीड़ी उत्पादन से प्राप्त टैक्स भी एक हिस्सा होता है ।
बहरहाल सिगरेट बीड़ी उत्पादन आदेश के साथ बतौर सेवन मनाही स्वास्थ्य लाभ जागरूकता के बीच बीड़ी सिगरेट का उत्पादन और सेवन हो रहा है लेकिन अब – जब ग्रीष्म ऋतु आगजनी ऋतु की पहचान हो गयी है और एक छोटी सी चिंगारी से पलक झपकते ही बाग – बगीचे खेत – खलिहान घर सब जलकर राख हो जाते है । तब सिगरेट बीड़ी पर एक निश्चित अवधि तक रोक लगा देनी चाहिए । मगर अफसोस आगजनी बचाव नीति के क्रम मे भूसा बनाने वाली मशीन पर रोक लग जाती है लेकिन स्वास्थ्य हानि से लेकर वातावरण को प्रदूषित करने वाली बीड़ी सिगरेट पर रोक नही लग पाती है । इसे विडंबना कहा जाय या कुछ और अलबत्ता ये कहना अतिशयोक्ति नही होनी चाहिए कि सरकार की नीति भी कभी – कभी किसी ” बगुला भक्ति ” से कम नही होती है ।