संत कबीर नगर / नाथनगर

संत कबीर नगर विकास खंड नाथनगर के गौरा खुर्द ग्राम सभा के करनपुर से स्वाति देवी पत्नी गिरजेश चौरसिया ने ग्राम प्रधान पद पर अपनी दावेदारी पेश की है वहीं ग्राम सभा के करनपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए गांव की जनता ने यह कहा कि हम अपना प्रधान उसी को चुनेंगे जो हमारी बातों को सुने और मौके पर निस्तारण करें एवं विकास में नाली ,खड़ंजा , शौचालय ,आवास, गरीबों को मुहैया करा सके हमें ऐसे ग्राम प्रधान की तलाश है जो अब हमें ग्राम प्रधान मिलती हुई नजर आ रही हैं स्वाति देवी पत्नी गिरजेश चौरसिया इसी क्रम में मीडिया के साथ तमाम ग्राम वासियों ने अपना बयान दिया जो बयान इस वीडियो में है आप तमाम सुन सकते हैं। प्रधान प्रत्याशी पति गिरजेश चौरसिया ने बताया की गांव की जनता हमारे साथ है मैं गांव को एक नई दिशा विकास देना चाहता हूं इन्हीं वादों के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं।