नाबालिग से छेड़खानी करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर

जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अम्बरीष भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 105/21 धारा 354(क)/323/452/506 भा0द0वि0 व 7/8 पास्को एक्ट में वाँछित अभियुक्त नाम पता राजन पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी रीठीजोत थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 31.03.2021 को वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी व जानमाल की धमकी दिया गया था । जिसके उपरान्त वादिनी द्वारा दिनांक 31.03.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 04.04.2021 को थाना महुली पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 गयासुद्दीन खाँ, का0 लक्ष्मण सिद्धार्थ ।