नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर

जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल * रामप्रकाश* के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 101/21 धारा 376 भा0द0वि0 व 3/4 पास्को एक्ट तथा 3(2)(V) / 3(1)(w)(ii) एससी/ एसटी एक्ट में वाँछित अभियुक्त नाम पता अनिरुद्ध चौधरी उर्फ अंगूरे पुत्र राघव चौधरी निवासी काबर कबरी थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 29.03.2021 को वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ शौच जाते समय दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी । जिसके उपरान्त वादिनी द्वारा दिनांक 31.03.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 04.04.2021 को थाना बखिरा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 राजाराम यादव मय हमराह ।