पीआरवी 1493 ने मारपीट / विवाद को कराया शान्त व मारपीट में घायल 02 व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल
संत कबीर नगर
पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत परसौनिया से इवेन्ट संख्या 10394 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से 02 व्यक्तियों के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 07 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट में घायल हुए व्यक्तियों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया तथा दोनों पक्षों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को अस्पातल पहुंचाकर उनकी जान बची गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0आ0 इन्द्रजीत यादव, आ0 पुरुषोत्तम राय, हो0चा0 महेन्द्र यादव ।