संतकबीरनगर
मु0आ0 रामसुमेर प्रसाद के निधन हो जाने पर दी गयी भावभीनी श्रृद्धांजलि

आज दिनाँक 04.04.2021 को हे0का0 रामसुमेर प्रसाद जो कि थाना कोतवाली खलीलाबाद के चौकी बघौली पर नियुक्त थे हृदय सम्बन्धी बिमारी से ग्रस्त थे जिनका इलाज जेबियल हास्पिटल विभूतिखण्ड गोमतीनगर लखनऊ में चल रहा था दौरान इलाज निधन हो गया । जिसके क्रम मे रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा नम आंखों से भावभीनी श्रंद्धांजलि व कन्धा दिया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर सन्तोष कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा भावभीनी श्रृद्धांजलि दी गयी । इसके अतिरिक्त हे0का0 रामसुमेर प्रसाद के घर के सदस्यों सहित गाँव के अन्य लोग भी उपस्थित थे । पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा उनके परिजनो को ढ़ाढस बंधाया गया तथा अन्तिम संस्कार हेतु 4000 रुपये नकद, सरकारी गाड़ी व गार्द सहित ससम्मान अन्तिम संस्कार हेतु गृह जनपद रवाना करवाया ।