संतकबीरनगर
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा गुमशुदा लड़की को किया गया परिजन के सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 04.04.2021 थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक गुमशुदा लड़की को उसके परिजन के सुपुर्द किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 03.04.2021 को एक गुमशुदा लड़की उम्र करीब 18 वर्ष को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र से इधर – उधर विक्षिप्त हालत में धूमते हुए पाया गया था । लड़की से पूछताछ करने पर अपना नाम सोनी परवीन पुत्री लियाकत अली निवासिनी ग्राम मोरवन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर बताया गया । लड़की द्वारा बताये गये उक्त पते पर सम्पर्क करने के उपरान्त गुमशुदा लड़की के पिता को थाना कोतवाली खलीलाबाद बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया । लड़की के पिता लियाकत अली पुत्र स्व0 मैनुद्दीन निवासी मोरवन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की मन्द बुद्धि है और भटक कर जनपद सन्तकबीरनगर चली आय़ी थी । गुमशुदा लड़की व उसके पिता द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के इस कार्य की भूरि भूरि प्रसंशा की जा रही है ।