संतकबीरनगर
मारपीट करने, जानमाल की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनांक 03.04.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल रामप्रकाश के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर – मु0अ0सं0 93/21धारा 323/504/506/332/353/393 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट के मामलें में वाँछित अभियुक्त नाम पता ताज मोहम्मद पुत्र नवाब खाँ निवासी मेंहाखोर थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को शिवरही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 01.04.2021 को कार्यालय विकास खण्ड मेंहदावल पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव – 2021 की तैयारी के क्रम में विकास खण्ड सभागार में नामांकन पत्रों की बिक्री, जमानत राशि जमा करने आदि का कार्य चल रहा था कि सायं 3.00 बजे के आसपास उक्त अभियुक्त विकास खण्ड मेंहदावल पर पहुँच कर बिना क्रम में आये अपना कार्य करने का दबाव बनाने लगा । सहायक विकास अधिकारी (पं0) श्री दीप श्रीवास्तव द्वारा रोकने पर उनके साथ गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छिनने का प्रयास किया गया जिसके उपरान्त वादी की लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 03.04.2021 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0नि0 श्री राधेश्याम प्रसाद, हे0का0 नूरुद्दीन खाँ, हे0का0 फखरुद्दीन खाँ ।