आम आदमी पार्टी ने जारी किया 15 वार्डो के जिला पंचायत प्रत्याशेयों की प्रथम सूची
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

योगी जी के गृह जनपद में पिछले 6 दिनों में 6 हत्याएं, भ्रस्टाचार का बोलबाला, AAP ही संभालेगी उत्तर प्रदेश- अखिलेश पति त्रिपाठी, विधायक,दिल्ली
साफ़-सुथरी छवि वाले प्रत्याशियों को ही मैदान में उतरेगी आम आदमी पार्टी- नीलम यादव, प्रदेश महिला अध्यक्ष
दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी अपनी पैठ बनाने के लिये आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर ने आज दिनाँक 01/04/2021, दिन वृहस्पतिवार को अपने 15 प्रतेयाशियों की प्रथम सूची घोषित कर दी। दिल्ली मॉडल टाउन से आप पार्टी के विधायक व् पंचायत चुनाव प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने जिला पंचायत सदस्य पद पर अपने समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में सिर्फ विकास पर राजनीति होगी, साथ ही साथ आम आदमी पार्टी ने, उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 6 माह से आप प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है। हर जिले और विधानसभा में बैठक कर जिला पंचायत के चुनाव को लेकर हमने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
उन्होंने योगी सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रोज हत्या-बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही है। योगी जी के गृह जनपद में पिछले 6 दिनों में 6 हत्याएं होना, अपराध की बानगी को बयां कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर में 90% बूथ स्तर तक कमेटियों को तैयार कर लिया है। उत्तर प्रदेश में अगली सरकार आम आदमी की ही बनेगी।
इसी क्रम में जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में आम आदमी पार्टी ग्रामीण मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ेगी और ग्राम सभा स्तर पर हो रहे भ्रस्टाचार को खत्म करने के लिए अपने प्रत्यासियो को प्रतिबद्धित करेगी।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विशाल पांडेय, विजय आनंद उपाध्याय, वंशराज दूबे, शिवा पति त्रिपाठी, बलवंत राय, मन्ने यादव, नीलम यादव, रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, राम गोपाल तिवारी, अजय कुमार चौधरी, महेश गौंड़, डॉ० सत्य प्रकाश पटेल, संतोष दूबे, दिनेश कन्नौजिया, अब्दुल रहमान, वाजिद अंसारी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।