पीआरवी 1493 ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद को कराया शान्त
संत कबीर नगर
– पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत पकरिया से इवेन्ट संख्या 15898 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 08 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस वाहन से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया तथा घटना के सम्बन्ध में थाना बखिरा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को अस्पातल पहुंचाकर उनकी जान बची गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0आ0 इन्द्रजीत यादव, आरक्षी पुर्षोत्तम राय, हो0चा0 महेन्द्र यादव ।