संतकबीरनगर
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा सकुशल अपहृता बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द

बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 53/21 से संबन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । विदित हो कि उक्त अपहृता के अपहरण के संबन्ध में अपहृता के पिता की लिखित तहरीर पर दिनांक 29.03.2021 को थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 53 / 2021 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया था महिला संबन्धी अपराध के दृष्टिगत थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आज उक्त अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया, इस सराहनीय कार्य हेतु परिजनों द्वारा थाना बेलहरकला पुलिस व संतकबीरनगर पुलिस का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया ।