कंपनी ने शुरू कराया दुधारा थाने का पेंटिग कार्य

संत कबीर नगर – दुधारा ” स्वच्छ और सुन्दर दिखे हमारा थाना ” के उद्देश्य से रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी ने उठाया संयुक्त पेटिंग का बीड़ा । संयुक्त सहयोग रूप से शुरू कराया दुधारा थाने का पेंटिग कार्य , एक महीने मे पूरा होगा पूरे थाने का पेंटिग कार्य ।
बताते चले कि जनपद की सुप्रसिद्ध रीलेक्सो कंपनी द्वारा ग्रामीण अंचल के लोगो को रोजी – रोजगार के साथ समाजिक स्तर पर भी कार्य किया जा रहा है । कंपनी द्वारा ” मुफ्त दवाखाना ” संचालित कर गरीब बेबस लाचार मरीजो का इलाज व सूफी संत कबीर दास के महानिर्वाण स्थली मगहर मे ” भूखे को भोजन नंगे को चीर ” के उपदेशात्मक रचना से प्रभावित होकर जहां 506 वर्षो से सीमित सद्गुरु कबीर भोजन सेवा कार्य को विस्तार रूप देकर नियमित भोजन सेवा व वस्त्र दान का काम किया जा रहा है । वही हमारा थाना सुन्दर और स्वच्छ दिखे के उद्देश्य के तहत बतौर संयुक्त सहयोग पूरे थाने का पेंटिग करवाया जा रहा है ।
इस सम्बन्ध मे कंपनी मैनेजर फारुख ने बताया कि थाने की पेंटिग बहुत पुरानी हो गयी थी ज्यादा दिन होने से कलर सब धूमिल हो गये थे । पेंटिग करवा देने से थाना सुन्दर और स्वच्छ दिखेगा ।
थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव ने कहा कि कंपनी के सहयोग से यह सराहनीय कार्य करवाया जा रहा है इससे समाज को सुन्दरता और स्वच्छता का संदेश जायेगा ।