बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार, अपह्रता बरामद
संत कबीर नगर

थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 30/20 धारा 363/376 भा0द0वि0 व 5 / 6 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता मो0 रियाज पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी लाटेर थाना पोनी जनपद रियासी जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 015.03.2020 को वादिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, व उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना ब्लहरकला पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया व व्यपहृता नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-* उ0नि0 सदरुल आलमीन, का0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, म0आ0 संध्या सिंह ।