भाईचारे के साथ मनाये होली का त्यौहार – अश्वघोष प्रदेश प्रभारी

सन्त कबीर नगर – होली का त्यौहार एकता भाईचारे का त्यौहार है इसे सौहार्द के साथ मनाये , कोई भी शिकवा – शिकायत प्रेम बंधुत्व से ऊपर नही है उक्त बाते हिन्दी दैनिक ” अश्वघोष के प्रदेश प्रभारी प्रवेंद्र कुमार सिंह ने कही । आज वे अश्वघोष समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार व हित मित्रो से मिलकर होली को प्रेम पूर्वक मनाये जाने को लेकर चर्चा कर रहे थे । उन्होने कहा कि पावन पर्व होली का लोकतांत्रिक व्यवस्था से बहुत गहरा सम्बन्ध है । होली जहां प्रेम बंधुत्व का सन्देश देता है वही लोकतांत्रिक व्यवस्था समता पंथ – निरपेक्ष का मौलिक अधिकार देता है । हम लोग बड़े भाग्यशाली है जो भाईचारे के साथ होली मनाने वाले लोकतांत्रिक देश मे जन्म लिए है यह हम सब के लिए बड़े गौरव की बात है । तदुपरांत उपस्थित पत्रकार साथियो को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को मंगल कामना एवं देशवाशियो को हार्दिक शुभकामना दिया गया ।
इस दौरान हिन्द अभिमान टाइम्स के विशेष संवाददाता जी एल वेदांती, जिला संवाददाता गणेश चौरसिया, अश्वघोष ब्यूरो चीफ डां राम किशुन आर्या व क्राईम रिपोर्टर हरीश सिंह आदि मौजूद रहे ।