संतकबीरनगर
सन्तकबीरनगर पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य –
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 10 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1486 द्वारा दो पक्षों में मारपीट / विवाद को कराया गया शान्त– पीआरवी 1486 को थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा दुधारा से इवेन्ट संख्या 02056 से कालर ने किसी बात को लेकर मारपीट / विवाद होने के संबन्ध सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 07 मिनट में पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना दुधारा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 उपेन्द्र सिंह, मु0आ0 दिनेश प्रसाद, हो0चा0 विरेन्द्र चौधरी ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 98 वाहनो से 78500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 28.03.2021 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 98 वाहनो से 78500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।