ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गौर ब्लाक के पदाधिकारियों की बैठक
बस्ती

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गौर ब्लाक के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन के विस्तार, होली पर्व पर ध्यान रखने योग्य सावधानियों तथा एक बार फिर से देश में विकराल रूप धारण करते हुए कोरोना महामारी से निपटने के आवश्यक सावधानियों पर विशेष चर्चा किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रेम त्रिपाठी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से निवेदन किया कि आप सभी को संगठन के विस्तार के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है तथा एक बार फिर से कोरोनावायरस का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा दे रहे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों की जिम्मेदारी कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है अतः आप सभी लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु पूरी तरह से तैयार रहें आपकी सुरक्षा में ही देश वासियों की सुरक्षा है।
जिलाध्यक्ष डॉ लाल जी आजाद ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को होली पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार पर जोर दिया।
बैठक में डॉ सत्यम विश्वास, डॉ नन्द किशोर चौहान, डॉ गोपेन विश्वास, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ सुव्रतो दास, डॉ देव दास सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी गंण उपस्थित रहे।