जल संरक्षण की दिलायी गयी शपथ

सन्त कबीर नगर – विश्व जल दिवस को मनाते हुए भूमि संरक्षण कार्यालय द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी । भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येन्द्र तिवारी ने दिलायी शपथ । मै पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूं / लेती हूं । मै यह शपथ लेता हूं / लेती हुआ कि मै जल का समुचित उपयोग करूंगा / करूंगी । तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करूंगा / करूंगी, और ” कैच द रेन ” अभियान को बढ़ावा देने मे पूरा सहयोग दूंगा / दूंगी । मै पानी को एक अनमोल संपदा मानूंगा / मानूंगी , और ऐसा मानते हुए ही इसका उपयोग करूंगा / करूंगी । मै शपथ लेता हूं / लेती हूं कि मै अपने परिवार जनो मित्रो और पड़ोसियो को भी इसके विवेक पूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नही नही करने के लिए प्रेरित करूंगा / करूंगी । यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते है और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते है ।