आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट हों वित्तविहीन शिक्षक – लाल बिहारी यादव
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

बघौली ब्लाक छेत्र के ग्राम सभा उड़सरा में स्थित शाह जहां इंटर कॉलेज उड़सरा में बच्चो के द्वारा आयोजित आशीर्वाद दिवस कार्यक्रम में लाल बिहारी यादव प्रदेश अध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक संघ एवं एम एल सी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे उन्होंने क्षात्र क्षात्राओं को बोर्ड परीक्षा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दिया।
वहीं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने बड़ी गर्म जोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

वहीं शाहजहाँ इन्टर कॉलेज के प्रबंधक मतीन खान ने अपने भाषण में कहा कि बच्चे मिट्टी के घड़े के समान है जैसा चाहोगे वैसा वह बन कर निकलेंगे 12वी के क्षात्र क्षात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

कालेज के क्षात्र क्षात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार से देशभक्ति गीत,के साथ साथ रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाह वाही लूटी
आयोजक मण्डल के द्वारा आयोजित स्वागत समारोह से गद गद्द दिखे कार्यक्रम को लालचंद यादव ,ब्रह्मदेव सिंह अनिल सिंह,माननीय त्यागी ,गोपाल यादव ,राम चन्द्र यादव विद्यालय के प्रबन्धक अब्दुल आजाद ने भी संबोधित किया इस अवसर पर हामिद रजा खान, इन्द्र पाल यादव ब्रह्मदेव चौधरी राज कुमार घनश्याम कन्नौजिया अमित चौधरी महेंद्र प्रताप यादव अलाउद्दीन खान आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे