बाराबंकी
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 39,000/-रुपये नकद बरामद

दिनांक 21.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त श्यामलाल पुत्र कुनुबाबा निवासी गढी सफेदाबाद थाना को0नगर जनपद बाराबंकी को तिलक पुरवा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 39,000/-रुपये नकद बरामद हुई।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि थाना कोतवाली नगर में ग्राम गढी सफेदाबाद में चोरी किया था, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 317/2021 धारा 380 भा0द0वि0 पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमें में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
श्यामलाल पुत्र कुनुबाबा निवासी गढी सफेदाबाद थाना को0नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगीः–
39,000/-रुपये नकद (सम्बन्धित मु0अ0सं0 317/2021 धारा 380/411 भा0द0वि0)