आठ वर्षों से गायब घर लौटे हाथ पावं से मजबूर अजहरुद्दीन का डक्टर एन एन श्रीवास्तव (बंधवा) ने शुरू किया नि:शुल्क इलाज …
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

सेमरियावां – ग्राम पंचायत छंगुरिया बगुलिया निवासी अजहरुद्दीन पुत्र मुहम्मद अहमद कल रात में अपने घर पहुंच गया।
घर पहुंचने के बाद घर वालों को उसके इलाज की चिंता सताने लगी मां बाप की मजबूरी देखते हुए ऐसा लगा कि अजहरुद्दीन का इलाज कराना बहुत ही कठिन काम है।
वहीं शोसल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी जिला के सम्मानित शख्सियत व्यक्तित्व के धनी हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के जिला ब्यूरो चीफ श्री पवन श्रीवास्तव (सबा) को हुई ।
जानकारी होने के बाद तत्काल प्रभाव से श्री श्रीवास्तव ने अपने अजीज साथी डॉक्टर एन एन श्रीवास्तव (बंधवा) से बात कर के दवा करने का निवेदन किया।
डाक्टर श्रीवास्तव ने भी इलाज का भरोसा देते हुए श्री पवन को अस्वस्थ किया और कहा कि अस्पताल पर भेज दीजिए इस बात की सुचना अजहरुद्दीन के घर वालों को दी गई। और अस्पताल लाया गया डाक्टर श्रीवास्तव अजहरुद्दीन की हालत को देखते हुये निशुल्क जांच कराने तथा सिकाई करवाने को कहा सिकाई और जांच रिपोर्ट आने के बाद एक हफते की निशुल्क दवा भी दी गयी।
तकलीफ को देखते हुए श्री डाक्टर एन एन श्रीवास्तव ने कहा स्तिथि गंभीर है दाहिने हाथ और पैर में जियादा परेशानी है इलाज में समय लग सकता है।
वहीं अस्पताल पर आये अजहरुद्दीन के चाचा ने कहा कि अभी दुनिया में मानवता और इन्सानियत जिन्दा है।
उन्होने कहा कि हम श्री पवन श्रीवास्तव और श्री डाक्टर एन एन श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हैं।